अक्षय कुमार ने शिवरात्रि से पहले ‘Mahakal Chalo’ गाना रिलीज किया, जिसमें वह पूरी तरह से भक्ति में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। इस गाने को अक्षय कुमार ने पलाश सेन और विक्रम मोंट्रोस के साथ गाया है। इस गाने के जरिए उन्होंने महाकाल की भक्ति का संदेश दिया है…
अक्षय कुमार, जो बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ के नाम से प्रसिद्ध हैं, ने शिवरात्रि से पहले अपना भक्ति भरा गाना ‘Mahakal Chalo’ रिलीज किया है। यह गाना महाकाल को समर्पित है और इसे अक्षय कुमार के साथ पलाश सेन और विक्रम मोंट्रोस ने गाया है। संगीत विक्रम मोंट्रोस ने दिया है, जबकि इसके बोल शेखर अस्तित्व ने लिखे हैं। ‘Mahakal Chalo’ का निर्देशन गणेश आचार्य ने किया है और यह गाना आज मंगलवार को रिलीज हुआ है।
इस गाने में अक्षय कुमार पूरी तरह से भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं, जहां वह शिवलिंग पर दूध चढ़ाते और शिवलिंग के साथ दूध और जल से स्नान करते दिख रहे हैं। गाने का वीडियो शेयर करते हुए , “शिव भक्ति में एक और कदम ‘Mahakal Chalo’। मुझे उम्मीद है कि जिस दिव्य अनुभव को मैंने गाते समय महसूस किया, वही आप भी महसूस करेंगे।”
गाने में अक्षय कुमार के साथ काम करने वाले गायक और संगीतकार पलाश सेन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अक्षय कुमार के सपोर्ट के लिए आभार व्यक्त किया और उन्हें एक बेहतरीन अभिनेता और शानदार कॉमेडियन बताया।
वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेता अक्षय कुमार तेलुगू फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं, और उनकी आगामी फिल्म ‘कन्नप्पा’ का फर्स्ट लुक हाल ही में जारी हुआ। इस लुक में अक्षय त्रिशूल और डमरू हाथों में लिए हुए नजर आए। इस फिल्म के पोस्टर को दर्शकों द्वारा काफी सराहा गया, जिसमें अक्षय भगवान शिव के रूप में दिखे, और पोस्टर पर लिखा था, “तीनों लोकों पर शासन करने वाले परमेश्वर स्वयं को शुद्ध भक्ति के समक्ष समर्पित कर देते हैं।”