Akhilesh Yadav on Manish Sisodia Bail: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मनीष सिसोदिया को बेल मिलने पर क्या कहा? जानिए

Akhilesh Yadav on Manish Sisodia Bail: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मनीष सिसोदिया को बेल मिलने पर क्या कहा? जानिए

Akhilesh Yadav on Manish Sisodia Bail: मनीष सिसोदिया को ज़मानत मिलने पर अखिलेश यादव ने खुशी जताई और कहा कि बहुत खुशी की बात है कि न्यायालय सभी को न्याय देगा। सभी को न्याय मिलेगा।

Akhilesh Yadav on Manish Sisodia Bail: सुप्रीम कोर्ट ने आज आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को ईडी और सीबीआई के केस में जमानत दे दी। सिसोदिया 17 महीने के बाद जेल से रिहा हो जाएगा। जिस पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने टिप्पणी की है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि सबको न्याय मिलेगा, अरविंद केजरीवाल को भी न्याय मिलेगा।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मनीष सिसोदिया को जमानत मिलने पर खुशी जताई और कहा कि कोर्ट से सबको न्याय मिलेगा।अखिलेश यादव ने कहा-  “बहुत खुशी की बात है और हमें उम्मीद है कि न्यायालय सभी को न्याय देगा।

SC ने मनीष सिसोदिया को जमानत मिली

आप नेता मनीष सिसोदिया को ईडी और सीबीआई के मामलों में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है क्योंकि ट्रायल में देरी हुई है। कोर्ट नेकहा कि सिसोदिया को स्पीडी ट्रायल के अधिकार से वंचित हैं। ऐसे अपराध को गंभीर बताकर जमानत से इनकार नहीं किया जा सकता है। आर्टिकल 21 अपराध की प्रकृति पर लागू होता है।

मनीष सिसोदिया को जमानत देते समय सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वे एक सम्मानित व्यक्ति हैं और कहीं भाग नहीं सकते। उन पर जो मामले हैं, उनमें से अधिकांश सबूत जुटाए जा चुके हैं। ऐसे में उनके साथ दुर्व्यवहार करना असंभव है। हालाँकि, कोर्ट ने जमानत की दो शर्तें निर्धारित की हैं। उन्हें पहले अपना पासपोर्ट देना होगा और फिर सिसोदिया को हर सोमवार और गुरुवार को थाने में हाजिरी देनी होगी।

आपको बता दें कि दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम पिछले 17 महीनों से शराब घोटाले के मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। कोर्ट से आदेश मिलने के बाद उनकी जेल से रिहाई की प्रक्रिया जल्द ही शुरू हो जाएगी। आम आदमी पार्टी ने इसे सच्चाई की जीत बताया है और कहा कि हमारे नेता को जबरन जेल में डाला गया है।

Related posts

दिल्ली में सीएम श्री स्कूल का उद्घाटन, 75 स्कूलों में लॉन्च, शिक्षा में आएगा नया बदलाव

राजस्थान में लोक कला संगम 2026 का भव्य उद्घाटन, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया समारोह की शुरुआत

पंजाब में 8,000 से अधिक शिक्षक ‘शिक्षक उत्सव 2025-26’ में शामिल, शिक्षा प्रणाली में नवाचार और तकनीकी एकीकरण का प्रदर्शन