शादी के बाद Hina Khan और रॉकी जायसवाल सीधे रियलिटी शो में नजर आएंगे

by editor
शादी के बाद Hina Khan और रॉकी जायसवाल सीधे रियलिटी शो में नजर आएंगे

Hina Khan ने अपने लंबे समय के बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से 4 जून को शादी रचाई। यह समारोह काफी निजी था, जिसकी सिर्फ कुछ तस्वीरें ही सामने आईं। शादी के बाद, यह जोड़ा जल्द ही एक रियलिटी शो में हिस्सा लेने वाला है।

Hina Khan लंबे समय से कैंसर से लड़ रही थीं और इस दौरान उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ अपने रिश्ते को सोशल मीडिया पर खुले तौर पर साझा किया था। इस मुश्किल वक्त में रॉकी ने उनका खूब ख्याल रखा। हालांकि, फैंस को बड़ा झटका तब लगा जब दोनों ने 4 जून को प्राइवेट तरीके से शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। अब उनके फैंस के लिए एक और खुशखबरी आई है।

Hina Khanने अपनी शादी की घोषणा सोशल मीडिया पर की और बेहद सिंपल लुक में शादी रचाई। शादी की खबर के बाद यह न्यूली वेड कपल अपनी असली जिंदगी की केमिस्ट्री रियलिटी शो में भी दिखाने को तैयार है। इस शो में कई और कपल भी नजर आएंगे। शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में ये कपल अपनी रियल लाइफ की केमिस्ट्री के साथ दर्शकों को खास मनोरंजन देंगे।

हालांकि अभी तक शो की रिलीज डेट का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन इस शो की मेजबानी के लिए खूबसूरत बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेद्रें का नाम सामने आया है। , यह शो पति-पत्नी के रिश्ते में टीम वर्क और नोकझोंक को दर्शाएगा। यह शो कलर्स चैनल पर प्रसारित होगा। कुछ समय पहले कलर्स के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस शो का प्रोमो भी जारी किया गया था।

शो में शामिल कपल्स की बात करें तो भारती सिंह-हर्ष लिंबाचिया, गुरमीत चौधरी-देबिना बनर्जी, जैस्मिन भसीन-अली गोनी, तेजस्वी प्रकाश-करण कुंद्रा, अंकिता लोखंडे-विक्की जैन, सुदेश लहरी और उनकी पत्नी, साथ ही अविका गोर-मिलिंद चंदवानी को भी इस शो में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। कपल्स की इस लिस्ट के कारण शो के प्रति दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

You may also like

‘पत्नी वर्जिन चाहिए’: नीना गुप्ता ने खोली समाज की पोल वैलेंटाइन पर किसका हाथ थामे दिखीं अवनीत कौर? डिलीट पोस्ट ने खोला राज! Hania Aamir अपने एक्स Asim Azhar के साथ डांस करती आईं नजर, सोशल मीडिया पर शादी की अफवाहें तेज प्यार के लिए परिवार के खिलाफ: निक्की ने खोला दिल रत्ना पाठक ने खोली यंग एक्ट्रेसेस की पोल, “क्यूट बनकर एंटरटेन करने की कोशिश…”