दीपिका के घर लौटने के बाद Shoaib ने खास अंदाज़ में मनाया फादर्स डे

दीपिका के घर लौटने के बाद Shoaib ने खास अंदाज़ में मनाया फादर्स डे

दीपिका कक्कड़ बीते कुछ समय से अपनी सेहत को लेकर परेशान थीं। कुछ हफ्ते पहले उनकी लीवर सर्जरी हुई थी, जिसके बाद अब वह घर लौट आई हैं। हाल ही में उनके पति Shoaib ने एक व्लॉग शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि करीब एक महीने बाद उनका परिवार फिर से खुशहाल महसूस कर रहा है।

दीपिका कक्कड़ टेलीविजन जगत की एक बेहद लोकप्रिय अभिनेत्री हैं, जिन्होंने अपने अभिनय से लाखों दर्शकों का दिल जीता है। अब लोग सिर्फ दीपिका ही नहीं, बल्कि उनकी फैमिली को भी खूब पसंद करते हैं। दीपिका और उनके पति Shoaib अक्सर अपने यूट्यूब चैनल पर अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी बातें और रोजमर्रा की झलकियां साझा करते हैं। इसी प्लेटफॉर्म के जरिए उन्होंने हाल ही में अपने जीवन में आई मुश्किलों को लेकर बात की है। दरअसल, दीपिका की हाल ही में सर्जरी हुई थी, जिसके बाद अब वह घर लौट आई हैं।

Shoaib नियमित रूप से व्लॉग पोस्ट करते हैं, जिन्हें दर्शकों से खूब प्यार मिलता हैली को लो। उनकी फैमिदर्श परिवाग एक आर के रूप में देखते हैं। हालांकि, कुछ समय पहले दीपिका की तबीयत बिगड़ने की खबर आई थी, और जांच में पता चला था कि उन्हें ट्यूमर है और वह लिवर कैंसर स्टेज 2 से लड़ रही हैं। इस दौरान परिवार के हालात काफी कठिन थे। लेकिन अब हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं, और Shoaib ने अपने ताज़ा वीडियो में इस बारे में खुलकर बात की है।

फादर्स डे के खास पल
Shoaib ने अपने लेटेस्ट वीडियो में दीपिका के घर लौटने और पूरे परिवार के साथ बिताए गए सुकून भरे लम्हों को साझा किया है। उन्होंने बताया कि एक महीने की तनावपूर्ण स्थिति के बाद अब जाकर घर का माहौल फिर से सामान्य हो पाया है। इस वीडियो में Shoaib अपने बेटे और भांजे के लिए खिलौने खरीदते और उन्हीं के साथ खेलते नजर आए। इसके साथ ही उन्होंने फादर्स डे की कुछ खास झलकियां भी दिखाईं, जहां दीपिका बेटे रुहान से उन्हें फादर्स डे की शुभकामनाएं दिलवाते हुए नजर आती हैं।

दोनों के चाहने वालों के चेहरों पर भी मुस्कान लौट आई है। शोएब ने आखिर में कहा, “अल्लाह का बहुत-बहुत शुक्र है, क्योंकि पिछले एक महीने में जो समय गुज़रा है, उसमें हंसी-मजाक के पल बहुत कम थे। अब हम पूरी कोशिश करेंगे कि घर का माहौल फिर से खुशियों और मुस्कान से भरा रहे।”

Related posts

द 50: रिद्धिमा पंडित और कृष्णा श्रॉफ के बीच हाई-वोल्टेज ड्रामा, फैंस में छिड़ी नेपोटिज्म बहस

‘तेरे नाम’ री-रिलीज: सलमान खान लौटे राधे भैया बनकर, 23 साल बाद फिल्म हुई री-रिलीज

‘द केरल स्टोरी 2’ की रिलीज पर हाईकोर्ट ने क्यों लगाया स्टे? मेकर्स को बड़ा झटका