13 साल बाद Indian football team को मिला देशी कोच, पूर्व खिलाड़ी को सौंपी गई अहम जिम्मेदारी

by editor
13 साल बाद Indian football team को मिला देशी कोच, पूर्व खिलाड़ी को सौंपी गई अहम जिम्मेदारी

Indian football team को आखिरकार 13 साल बाद एक भारतीय कोच मिला है। ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) ने खालिद जमील को टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया है। इससे पहले 2011-12 में सावियो मेडेइरा अंतिम भारतीय कोच थे। जमील इस समय इंडियन सुपर लीग की टीम जमशेदपुर एफसी के कोच हैं और अब उन्हें राष्ट्रीय टीम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Indian football team  : AIFF की कार्यकारी समिति ने पूर्व कप्तान आईएम विजयन की अगुवाई वाली तकनीकी समिति की सिफारिश पर इस नियुक्ति को मंजूरी दी। खालिद जमील स्पेनिश कोच मनोलो मार्केज की जगह लेंगे, जिन्होंने हाल ही में पद से इस्तीफा दे दिया था। मार्केज के कार्यकाल में भारतीय टीम का प्रदर्शन कमजोर रहा और पिछले एक साल में कोई जीत हाथ नहीं लगी।

Indian football team  : 22 जुलाई को टेक्निकल कमेटी ने तीन नामों की शॉर्टलिस्ट बनाई थी—स्टीफन कॉन्स्टेंटाइन, स्टीफन टारकोविक और खालिद जमील। अंततः 1 अगस्त को जमील को नए कोच के रूप में नियुक्त करने की घोषणा हुई।

खालिद जमील का प्रोफाइल
Indian football team  : कुवैत में जन्मे 49 वर्षीय खालिद जमील कोचिंग में पहले ही खुद को साबित कर चुके हैं। उन्होंने 2017 में आइजॉल एफसी को I-लीग चैंपियन बनाया और हाल ही में जमशेदपुर एफसी को ISL सेमीफाइनल तक पहुंचाया। मई में उन्हें AIFF पुरुष कोच ऑफ द ईयर का सम्मान भी मिला।

जमील के सामने बड़ी चुनौती
अब खालिद जमील के सामने भारतीय फुटबॉल टीम को दोबारा जीत की राह पर लाने की चुनौती है। उनका पहला मुकाबला 29 अगस्त से शुरू हो रहे नेशंस कप में होगा, जहां भारत ग्रुप-बी में ताजिकिस्तान, ईरान और अफगानिस्तान जैसी टीमों से भिड़ेगा। टूर्नामेंट का फाइनल 8 सितंबर को खेला जाएगा।

You may also like

5 साल के रिश्ते पर लगी मुहर! करण ने दिल के पास बनवाया तेजस्वी का टैटू ‘वो मेरे भाई जैसा है’ — रजत संग नाम जुड़ने पर भड़कीं चाहत पांडे एल्विश यादव के ‘जस्टिन बीबर’ गाने पर बवाल, रैपर रागा ने लगाया लिरिक्स चोरी का आरोप क्या अदा खान के साथ हुआ था धर्म के नाम पर भेदभाव? एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा! ‘पत्नी वर्जिन चाहिए’: नीना गुप्ता ने खोली समाज की पोल