Saturday, July 25, 2026

ACP प्रद्युमन का करीबी निकला धोखेबाज़, अब सवाल ये है कि CID में डॉ. सालुंखे की जगह कौन संभालेगा?

by editor
ACP प्रद्युमन का करीबी निकला धोखेबाज़, अब सवाल ये है कि CID में डॉ. सालुंखे की जगह कौन संभालेगा?

टीवी शो CID में डॉ. सालुंखे का किरदार निभाने वाले अभिनेता नरेंद्र गुप्ता ने अब शो को अलविदा कह दिया है। हाल ही में सेट पर उनके लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। अब यह सवाल उठ रहा है कि उनके जाने के बाद फॉरेंसिक डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी शो में किसे दी जाएगी।

कुछ समय पहले ‘CID सीजन 2’ में एसीपी प्रद्युमन की मौत की कहानी दिखाई गई थी, जिससे लग रहा था कि उनका किरदार शो से हमेशा के लिए हट गया है। लेकिन फैंस की जबरदस्त मांग पर मेकर्स ने उन्हें दोबारा शो में शामिल कर लिया। उनकी वापसी के साथ ही नए एसीपी की भूमिका निभा रहे अभिनेता पार्थ समथान ने शो को अलविदा कह दिया।

इसी के साथ डॉ. सालुंखे का किरदार निभाने वाले अभिनेता नरेंद्र गुप्ता का भी सीआईडी से सफर समाप्त हो गया है। कहानी में विलेन बारबोसा ने यह खुलासा किया था कि सीआईडी टीम में एक गद्दार मौजूद है, जो टीम को धोखा दे रहा है। एसीपी प्रद्युमन की वापसी के बाद यह राज भी खुल गया कि वह गद्दार कोई और नहीं बल्कि उनका पुराना दोस्त डॉ. सालुंखे ही है। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। सूत्रों के अनुसार, हाल ही में सेट पर नरेंद्र गुप्ता के लिए विदाई पार्टी आयोजित की गई, जिससे यह स्पष्ट है कि वे अब शो का हिस्सा नहीं होंगे।

डॉ. सालुंखे सीआईडी में फॉरेंसिक विभाग के प्रमुख के रूप में नजर आते थे। ऐसे में अब यह सवाल उठ रहा है कि उनकी जगह यह जिम्मेदारी कौन संभालेगा? माना जा रहा है कि इस रोल के लिए डॉ. तारिका यानी एक्ट्रेस श्रद्धा मुसले की वापसी हो सकती है।

श्रद्धा मुसले जल्द ही डॉ. तारिका के रूप में शो में फिर से नजर आ सकती हैं। हाल ही में उन्हें सेट पर स्पॉट किया गया है, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले एपिसोड्स में वो वापसी कर सकती हैं। सीजन 2 शुरू होने के बाद से ही दर्शक उनकी वापसी की मांग कर रहे थे।

पहले सीजन में श्रद्धा मुसले को दर्शकों ने काफी पसंद किया था, खासकर उनकी सीनियर इंस्पेक्टर अभिजीत के साथ दिखाई गई केमिस्ट्री को। अगर वह वाकई शो में लौटती हैं, तो एक बार फिर से यह जोड़ी दर्शकों को देखने को मिल सकती है।

श्रद्धा से पहले, इंस्पेक्टर श्रेया का किरदार निभाने वाली जानवी छेड़ा ने भी शो में वापसी की है। पहले सीजन में श्रेया और दया की जोड़ी दर्शकों को बहुत पसंद आई थी, और अब इस जोड़ी को एक बार फिर से सीजन 2 में देखा जा सकता है।

You may also like

‘मेरा कुत्ता आ जाता…’ पति से मुलाकात के बाद आकांक्षा चमोला के बयान पर मचा बवाल क्या खत्म होने वाली है 20 साल की शादी? 3 बेटियों के पिता करणवीर बोहरा ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी ‘मेरे पापा भी ऐसा नहीं करते’… राम कपूर पर श्रेया कालरा का फूटा गुस्सा ‘अगर ये सच बतातीं तो बिग बॉस नहीं जीततीं’ – हिना खान का बड़ा दावा क्या हिंदू लड़की मुस्लिम दोस्त नहीं बना सकती? सैफी संग रिश्ते का बताया सच