‘Housefull 5’ की बदौलत 11 साल बाद अभिषेक बच्चन को मिला एक खास मौका

by editor
'Housefull 5' की बदौलत 11 साल बाद अभिषेक बच्चन को मिला एक खास मौका

अभिषेक बच्चन फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना-पहचाना चेहरा हैं और उन्होंने करीब 25 साल पहले अपने करियर की शुरुआत की थी। हाल ही में उनकी नई फिल्म ‘Housefull 5’ रिलीज हुई है, और इसके साथ ही उन्हें एक ऐसा खास मौका मिला है, जिसका इंतजार वो शायद पिछले 11 सालों से कर रहे थे।

अभिषेक बच्चन ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत साल 2000 में की थी, लेकिन उनकी पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। शुरुआती दौर में उनकी कई फिल्में फ्लॉप रहीं। हालांकि, करीब चार साल बाद 2004 में रिलीज हुई फिल्म ‘धूम’ से उन्होंने जबरदस्त वापसी की और ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई। अब हाल ही में उनकी नई फिल्म ‘Housefull 5 सिनेमाघरों में आई है, जिसे दर्शकों से बेहतरीन प्रतिक्रिया मिल रही है।

6 जून को रिलीज हुई ‘Housefull 5’ एक मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसमें 19 कलाकारों की बड़ी स्टारकास्ट नजर आ रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। अभिषेक बच्चन के मौजूदा करियर की बात करें तो उनके पास इस समय कई अच्छे प्रोजेक्ट्स हैं, हालांकि इससे पहले वे ज्यादातर औसत फिल्मों में ही नजर आए। लेकिन ‘हाउसफुल 5’ की सफलता के साथ उन्हें करीब 11 साल बाद एक बड़ा और खास मौका मिला है।

तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म
‘Housefull 5’ ने अपने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 23 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की है, जो एक शानदार शुरुआत मानी जा रही है। इस सफलता के साथ यह अभिषेक बच्चन के 25 साल के करियर की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है।  एक्टर ने अब तक कुल 46 फिल्मों में काम किया है। इससे पहले, 2014 में उन्होंने शाहरुख खान के साथ ‘हैप्पी न्यू ईयर’ फिल्म की थी, जिसने भी जोरदार ओपनिंग की थी।

‘हैप्पी न्यू ईयर’ भी थी मल्टीस्टारर
‘हैप्पी न्यू ईयर’ में शाहरुख खान और अभिषेक बच्चन के अलावा सोनू सूद, दीपिका पादुकोण, बोमन ईरानी, जैकी श्रॉफ जैसे कई बड़े कलाकार भी शामिल थे। इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 44.97 करोड़ रुपये कमाए थे और यह सुपरहिट साबित हुई थी।
वहीं ‘Housefull 5’ भी एक हाई बजट मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, जैकलीन फर्नांडिस, संजय दत्त जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

You may also like

5 साल के रिश्ते पर लगी मुहर! करण ने दिल के पास बनवाया तेजस्वी का टैटू ‘वो मेरे भाई जैसा है’ — रजत संग नाम जुड़ने पर भड़कीं चाहत पांडे एल्विश यादव के ‘जस्टिन बीबर’ गाने पर बवाल, रैपर रागा ने लगाया लिरिक्स चोरी का आरोप क्या अदा खान के साथ हुआ था धर्म के नाम पर भेदभाव? एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा! ‘पत्नी वर्जिन चाहिए’: नीना गुप्ता ने खोली समाज की पोल