Saturday, April 18, 2026

AAP विधायक गोपाल इटालिया के घर जाकर पुलिस ने उनकी मां के साथ दुर्व्यवहार किया

by Neha
AAP विधायक गोपाल इटालिया के घर जाकर पुलिस ने उनकी मां के साथ दुर्व्यवहार किया

गोपाल इटालिया: एक सामान्य परिवार का व्यक्ति विसावदर से विधायक बना, हर्ष संघवी मेरे घर पुलिस भेजकर मेरी मां से इसका बदला ले रहे है

आम आदमी पार्टी के विसावदर के विधायक गोपाल इटालिया ने वीडियो के माध्यम से कहा कि आज हर्ष संघवी और उसकी गुलामी व दलाली करने वाले कुछ पुलिस अधिकारियों ने हद पार कर दी है। आज सुबह-सुबह हर्ष संघवी ने मेरे घर पुलिस भेजी। मैं तो अभी यहां विसावदर में बैठा हूं। यह सबको पता है, दुनिया को पता है कि मेरा फोन नंबर, मेरी लोकेशन और मेरी सारी जानकारी पुलिस के पास है और हमेशा ट्रेस की जाती है। इसके बावजूद हर्ष संघवी ने मेरे घर पुलिस भेजी, जहां मेरी मां अकेली रहती हैं, जो बुजुर्ग हैं, और सूरत में उनके साथ पुलिस ने दुर्व्यवहार किया। पहले तो वे सीधे मेरे घर गए, थोड़ी अच्छी बातें कीं, फिर मेरी मां के साथ बदसलूकी की और बाद में वीडियो भी बना लिया। मेरे घर में परिवार के अन्य सदस्य भी हैं, उन्हें धमकाने और डराने का काम हर्ष संघवी ने करवाया है। यह बहुत ही निम्न स्तर का कृत्य है। आप गुजरात के गृह मंत्री हों तो भी हम आपसे डरने वाले नहीं हैं। आपके पास पांच, पच्चीस या पचास IPS अधिकारी हों, फिर भी हम डरने वाले नहीं हैं। अगर आपमें और आपके दलाल IPS अधिकारियों में ताकत है तो माननीय गोपालभाई इटालिया विसावदर में मौजूद हैं, जब मन करे, जिस तरह मन करे, कानून के तहत मेरी गिरफ्तारी कर लें। हम आपसे डरने वाले नहीं हैं। लेकिन आज जो हुआ है, वह बिल्कुल भी उचित नहीं है। अगर आपकी दुश्मनी या राजनीतिक विरोध गोपाल इटालिया से है, तो मैं खुला घूमता हूं, कभी छुपता नहीं हूं। आपने कोर्ट, कचहरी, कानून, धाराएं, पुलिस, लाठी सब देख ली हैं, लेकिन महिलाओं के ऊपर पुलिस भेजकर जो किया गया है, वह बिल्कुल भी उचित नहीं है।

गोपाल इटालिया ने आगे कहा कि मैं राजनीति में हूं, मेरी मां नहीं। मेरी मां ने मुझे बहुत समझाया था कि राजनीति छोड़ दो, इसमें गुंडे और खराब लोग होते हैं, हम छोटे लोग हैं, गांव के लोग हैं, हमें राजनीति में आगे नहीं आने दिया जाएगा। लेकिन मैंने तय किया कि अगर राजनीति में गुंडे हैं तो मैं भी राजनीति में आऊंगा और इन गुंडों को जेल में डालने का काम करूंगा और राजनीति को बदलने की कोशिश करूंगा। मेरे जैसे सामान्य परिवार का व्यक्ति, गांव का छोटा आदमी, मेहनत करके पढ़-लिखकर ऊपर आया और विसावदर की जनता के आशीर्वाद से विधायक बना और आम आदमी पार्टी आगे बढ़ रही है, तो इसका बदला हर्ष संघवी मेरी मां से ले रहा है, यह बहुत ही विकृत मानसिकता है। सत्ता का अहंकार उनमें आ गया है। तो मैं कहना चाहता हूं कि आप और आपके दलाल IPS अधिकारी अगर चाहें तो मुझे गिरफ्तार कर लें। आपकी जेल, आपकी पुलिस मुझे डरा नहीं सकती। यह कैसी राजनीति है? कैसी मानसिकता है? अपने आप को क्या समझते हैं? ऐसे कई गृह मंत्री आए और चले गए। मुझे आज बहुत दुख हुआ है। मैं राजनीति में आया, लोगों को जागरूक करने के लिए, राजनीतिक लड़ाई लड़ने के लिए। मैं न डरा हूं, न झुका हूं, न बिका हूं और लड़ रहा हूं। क्या इसका बदला मेरी मां से लिया जाएगा? क्या यह उचित है?

also read: इसुदान गढ़वी: मजबूत लीडरशिप के साथ AAP ने सूरत से मनोज…

गोपाल इटालिया ने आगे कहा कि हमारी सोसायटी के सिक्योरिटी गार्ड से भी पुलिस ने पूछताछ की, उससे पूछा कि गोपाल कहां है, कब आता है, उसकी पत्नी क्या करती है, बच्चे क्या करते हैं। मुझे पूछ लो, फोन आपके पास है, इंटेलिजेंस ब्यूरो के पास है, फिर सिक्योरिटी गार्ड को क्यों परेशान कर रहे हो? वह मेरा निजी आदमी नहीं है, सोसायटी का सामान्य व्यक्ति है। जो लोग हर्ष संघवी के कहने पर मेरे घर आए हैं, उनसे कहना चाहता हूं कि ज्यादा दलाली में मजा नहीं है। सरकारें बदलती रहती हैं, तब आप कहीं छुप नहीं पाएंगे। मर्यादा में रहकर काम करें, संविधान के दायरे में रहकर नौकरी करें, लेकिन भाजपा की दलाली न करें। यह सरकार हमेशा नहीं रहने वाली। हम मेहनत कर रहे हैं, जनता कल हमें आशीर्वाद देगी। मेरी जनता से एक ही अपील है कि अगर आपको लगता है कि मेरे घर पुलिस भेजना गलत है तो इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं। मुझे बहुत दुख हुआ है। मैंने कभी किसी भाजपा नेता के घर जाकर उनकी मां-बहनों के साथ ऐसा व्यवहार नहीं किया। मैं राजनीतिक आलोचना करता हूं और करता रहूंगा, लेकिन किसी के परिवार के साथ दुर्व्यवहार नहीं करता। आज हर्ष संघवी ने मेरे घर पर ऐसा क्यों करवाया?

मेरी जनता से अपील है कि स्थानीय स्वराज के चुनाव में हजारों FIR दर्ज हो चुकी हैं। आज राजकोट में AAP उम्मीदवारों पर FIR हुई, सुरेंद्रनगर में कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया, सूरत में मेरे घर पुलिस गई, अहमदाबाद में कार्यकर्ताओं को धमकाया गया। इससे पहले डांग, खंभालिया, गिर सोमनाथ, कोडीनार, सुतरापाड़ा, पोरबंदर, अहमदाबाद सहित लगभग हर जगह AAP कार्यकर्ताओं को परेशान किया जा रहा है, झूठे केसों में फंसाया जा रहा है और उनके परिवारों को धमकाया जा रहा है। मैं कहना चाहता हूं कि चाहे आप कितने भी बड़े क्यों न हों, मैं मां का दूध पीकर बड़ा हुआ हूं, मैं देखूंगा आप मुझे कैसे डराते हैं। आप मुझे गिरफ्तार करें, अपने लोगों को भेजें और मुझे गिरफ्तार करें। अगर आप मुझे गिरफ्तार नहीं करते तो मैं आपको कमजोर मानूंगा। अगर ताकत है तो गुजरात में उठ रही इस जागरूकता को रोककर दिखाएं। करोड़ों लोग खड़े हो रहे हैं, उन्हें रोककर दिखाएं। लेकिन इस तरह की गुंडागर्दी किसी भी हाल में उचित नहीं है। जनता से अपील है कि इस तानाशाही का जवाब देना जरूरी है। मैं जेल में रहूं या बाहर, इस बार इन लोगों को सबक सिखाना ही पड़ेगा।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा