AAP की “परिवर्तन लाओ, किसान बचाओ” यात्रा कल सोमनाथ से शुरू, गांधीनगर में 8 तारीख को महाजनसभा में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान होंगे शामिल

AAP की “परिवर्तन लाओ, किसान बचाओ” यात्रा कल सोमनाथ से शुरू, गांधीनगर में 8 तारीख को महाजनसभा में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान होंगे शामिल

AAP की “परिवर्तन लाओ, किसान बचाओ” यात्रा कल सोमनाथ से शुरू होगी। MSP, खाद-बीज, बिजली, कर्ज और ट्रेड डील से जुड़े किसानों के मुद्दों पर जागरूकता और समाधान के लिए यात्रा 8 मार्च को गांधीनगर पहुंचेगी।

आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी ने वीडियो के माध्यम से कहा कि पिछले तीस वर्षों से किसानों के मूलभूत प्रश्नों का उचित समाधान नहीं आया है। फसल को उचित मूल्य न मिलना, MSP पर खरीद न होना, खाद और बीज में कालाबाज़ारी, नकली और मिलावटी खाद-बीज की बिक्री, APMC में किसानों को होने वाली परेशानियाँ और लूट, पर्याप्त बिजली न मिलना तथा कर्ज के प्रश्न यथावत हैं। उन्होंने कहा कि भारत–अमेरिका ट्रेड डील के कारण किसानों, पशुपालकों और श्रमिकों को भारी नुकसान होने की संभावना है। तो इन सभी मुद्दों को लेकर आम आदमी पार्टी के किसान नेता प्रवीण राम और मनोज सोरठिया की अगुवाई में सोमनाथ से राज्यव्यापी “परिवर्तन लाओ, किसान बचाओ” यात्रा की शुरुआत की जा रही है, जो 8 मार्च को गांधीनगर पहुँचेगी। साथ ही विभिन्न चरणों में अन्य नेता और कार्यकर्ता भी यात्रा में जुड़ेंगे।

AAP नेता इसुदान गढ़वी आगे ने कहा कि वे सोमनाथ से यात्रा का प्रस्थान कराएंगे और यात्रा के समापन पर अरविंद केजरीवाल जी और भगवंत मान साहब भी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने किसानों, मजदूरों, बटाईदारों, किसान संगठनों और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों से पक्षपात भूलकर यात्रा में जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि यात्रा में जुड़ने से दो लाभ होंगे, एक तो सरकार पर किसानों के प्रश्नों का समाधान करने के लिए दबाव बनेगा और दूसरा कि किसान अपने अधिकारों के प्रति अधिक जागरूक बनेंगे। ट्रेड डील से होने वाले संभावित नुकसान के बारे में भी लोगों में जागरूकता लाई जाएगी। इस यात्रा के दौरान सिंचाई, हाईटेंशन लाइन, मुआवज़ा, पुलिस दमन सहित विभिन्न प्रश्न उठाए जाएंगे। यात्रा से संबंधित सभी जानकारी आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा की जाएगी। सोमनाथ से शुरू होने वाली इस किसान यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में जुड़कर किसान हित की लड़ाई में सहभागी बनें।

Related posts

हरपाल सिंह चीमा: भाजपा शासित राज्यों में ड्रग्स नेटवर्क पर उठ रहे गंभीर सवाल, हरियाणा में अधिकारी निशाने पर

पंजाब में शिक्षा और विकास पर फोकस, मुख्यमंत्री मान का विपक्ष पर तीखा हमला

आम आदमी पार्टी ने सोमनाथ से शुरू की ‘परिवर्तन लाओ, किसान बचाओ यात्रा’, इसुदान गढ़वी और प्रवीण राम ने किसानों के बीच उठाया आवाज़ का झंडा!