Sunday, September 27, 2026

सीएम मान ने रणतेज सिंह का पार्टी में किया स्वागत

by editor
सीएम मान ने रणतेज सिंह का पार्टी में किया स्वागत

टकसाली अकाली नेता रणतेज सिंह पोवार आप में हुए शामिल

जालंधर में अकाली दल को उस समय बड़ा राजनीतिक झटका लगा जब इलाके के जाने-माने व्यक्ति और टकसाली अकाली परिवार के सदस्य रणतेज सिंह पोवार अपने साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। वह ज्ञानी शंकर सिंह जी के पड़पोते और सरदार बीर सिंह जी के पोते हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रणतेज सिंह पोवार का पार्टी में औपचारिक स्वागत किया और उन्हें सिरोपा पहनाकर आप में शामिल किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब के विकास, भ्रष्टाचार मुक्त शासन और लोगों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी सरकार की जनहितैषी नीतियों और ईमानदार राजनीति से प्रभावित होकर, अलग-अलग क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियां और ईमानदार नेता लगातार पार्टी में शामिल हो रहे हैं। रणतेज सिंह पोवार जैसे समझदार और पारंपरिक पारिवारिक पृष्ठभूमि वाले नेता के आने से जालंधर और आस-पास के इलाकों में पार्टी संगठन को और मजबूती मिलेगी। हम सब मिलकर पंजाब को फिर से ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए दिन-रात मेहनत करते रहेंगे।

पार्टी में शामिल होने के बाद रणतेज सिंह पोवार ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का धन्यवाद किया और कहा कि वह पंजाब सरकार की जनहितैषी नीतियों और भगवंत मान के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों से बहुत प्रभावित हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह पार्टी की मजबूती और लोगों की सेवा के लिए पूरी लगन और ईमानदारी से काम करेंगे।

You may also like

लव गिल को गले लगाने पर आसिफ खान की पत्नी का रिएक्शन, बोलीं- ‘बस, बहुत हुआ’ ‘म्यूट बटन’ वाली बात पर भड़कीं रीति, काजी तौकीर से जमकर हुआ पंगा ‘पटक कर फेंक दूंगा…’, अरिशफा खान से भिड़े स्काउट, कैप्टंसी टास्क में मचा बवाल आसिफ खान पर भड़कीं उदिति सिंह, बोलीं- ‘मुझे टच-वच पसंद नहीं’ तलाक की खबरों के बीच आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना को किया अनफॉलो, हटाईं कपल की तस्वीरें