तलाक की खबरों के बीच आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना को किया अनफॉलो, हटाईं कपल की तस्वीरें
By Neha
तलाक की खबरों के बीच आकांक्षा चमोला ने इंस्टाग्राम पर गौरव खन्ना को अनफॉलो कर दिया है।
By Neha
आकांक्षा ने गौरव के साथ अपनी कई रोमांटिक तस्वीरें और रील्स भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से हटा दी हैं।
By Neha
आकांक्षा के इस कदम के बावजूद गौरव खन्ना अभी भी उन्हें इंस्टाग्राम पर फॉलो कर रहे हैं और उनकी तस्वीरें प्रोफाइल पर मौजूद हैं।
By Neha
रियलिटी शो ‘लॉक अप’ में आकांक्षा ने गौरव के साथ अपने रिश्ते और तलाक को लेकर कई अहम खुलासे किए थे।
By Neha
आकांक्षा ने कहा था कि वह दोबारा शादी नहीं करना चाहतीं और अपनी जिंदगी को आजादी के साथ जीना चाहती हैं।
By Neha
आकांक्षा ने मां बनने की इच्छा को लेकर भी बात की थी और बताया था कि परिवार शुरू करने को लेकर उनकी और गौरव की सोच अलग थी।
By Neha
आकांक्षा ने 10 करोड़ रुपये की एलिमनी मांगने की खबर को खारिज किया था। उन्होंने कहा था कि इतनी रकम मिलती तो वह दुनिया घूमने में खर्च करतीं।
By Neha
आकांक्षा के अनफॉलो करने और तस्वीरें हटाने के बाद चर्चाएं तेज हैं, लेकिन गौरव और आकांक्षा दोनों ने इन बदलावों पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
By Neha