देवोलीना पर टूटा दुखों का पहाड़, बाढ़ में डूबा नानी-मौसी का घर - 'मैं हेल्पलेस हूं'
By Neha
भारी बारिश के बाद असम में बाढ़ ने तबाही मचा दी है। कई इलाकों में घर डूब गए हैं और लोगों की जिंदगी बुरी तरह प्रभावित हुई है।
By Neha
टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने बताया कि उनकी मां असम के नाजिरा इलाके में बाढ़ के बीच फंसी हुई हैं, जिससे वह बेहद चिंतित हैं।
By Neha
देवोलीना ने भावुक वीडियो शेयर कर कहा कि वह अब तक इसलिए चुप थीं क्योंकि उन्हें पता था कि कैमरे पर अपने आंसू नहीं रोक पाएंगी।
By Neha
एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी नानी और मौसी का घर पूरी तरह बाढ़ में डूब चुका है। उन्होंने कहा, "सब खत्म हो गया, कुछ भी नहीं बचा।"
By Neha
देवोलीना ने राहत की बात बताते हुए कहा कि ऊपरवाले की कृपा से उनके पुराने घर पर बाढ़ का ज्यादा असर नहीं पड़ा।
By Neha
उन्होंने कहा कि छोटे बच्चे की जिम्मेदारी के कारण वह चाहकर भी असम नहीं जा पा रही हैं, जिससे खुद को बेहद बेबस महसूस कर रही हैं।
By Neha
अपनी बात कहते-कहते देवोलीना की आंखों से आंसू छलक पड़े। उन्होंने अपने परिवार की चिंता और दर्द खुलकर साझा किया।
By Neha
वीडियो सामने आने के बाद फैंस ने देवोलीना और उनके परिवार की सलामती की दुआ की और उन्हें मजबूत बने रहने की सलाह दी।
By Neha