'पिता की मौत में की मदद'... मां-बहन ने तोड़ा रिश्ता, राम कपूर ने खोला 5 साल पुराना राज
By Neha
नेटफ्लिक्स के Lock Upp 2 में राम कपूर ने पहली बार अपने पिता की मौत से जुड़ा ऐसा सच साझा किया, जिसने सभी को भावुक कर दिया।
By Neha
राम ने बताया कि उनके पिता लंबे समय तक पैंक्रियाटिक कैंसर से जूझते रहे। शुरुआती इलाज सफल रहा, लेकिन बाद में बीमारी दोबारा लौट आई।
By Neha
कोविड महामारी और लॉकडाउन के बीच उनके पिता की तबीयत तेजी से खराब हुई। इलाज की उम्मीद बेहद कम रह गई थी।
By Neha
राम के मुताबिक, उनके पिता ने उनसे कहा कि वे अब इस बीमारी से नहीं लड़ना चाहते और आखिरी समय में अकेले नहीं रहना चाहते थे।
By Neha
राम ने बताया कि उन्होंने अपने पिता का हाथ थामे रखा और उनके अंतिम पलों में उनका साथ निभाने का वादा पूरा किया।
By Neha
इस फैसले के बाद राम ने खुलासा किया कि उनकी मां और बहन ने उनसे दूरी बना ली और कई सालों से उनसे बात नहीं करतीं।
By Neha
राम ने कहा कि उनके पिता कभी नहीं चाहते थे कि वह उनकी पहचान के सहारे आगे बढ़ें। इसलिए उन्होंने अपनी मेहनत से अभिनय की दुनिया में अलग मुकाम बनाया।
By Neha
राम कपूर का कहना है कि इस अनुभव ने उन्हें जिंदगी और मौत को नए नजरिए से देखना सिखाया। अब उन्हें मौत से पहले जैसा डर नहीं लगता।
By Neha