वायरल हुआ अनुराग का वीडियो, पत्नी पर लगाए एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप

यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने अपने नए म्यूजिक वीडियो 'अनाथ' के जरिए अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई बड़े आरोप लगाए।

अनुराग का दावा है कि उनके माता-पिता, भाई और करीबी लोगों ने उनके खिलाफ साजिश रची, जिससे उन्हें गहरा मानसिक आघात पहुंचा।

उन्होंने यह भी कहा कि पारिवारिक तनाव के चलते उन्होंने आत्महत्या की कोशिश भी की थी।

अनुराग ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी रितिका चौहान का शादी के बाद एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था।

वीडियो में अनुराग ने कथित तौर पर पत्नी की प्राइवेट चैट, ऑडियो क्लिप्स और रोमांटिक तस्वीरें/वीडियो भी साझा किए हैं।

एक कथित ऑडियो में रितिका के नाम से कहा गया है कि उनका बच्चा उनका "सबसे गंदा पाप" है, जबकि दूसरे ऑडियो में किसी अभिषेक सैनी के लिए प्यार का इज़हार सुनाई देता है।

रितिका ने वीडियो में लगाए गए आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि सगाई और शादी के बाद उन्होंने किसी दूसरे लड़के से बात नहीं की।

फिलहाल ये सभी दावे अनुराग डोभाल की ओर से लगाए गए आरोप हैं। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और संबंधित पक्षों का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है।