सोने की साड़ी, मां की जूलरी वाला डायमंड ब्लाउज और मैंगो स्कल्पचर के साथ छाईं ईशा अंबानी
By Neha
मेट गाला 2026 के रेड कार्पेट पर Isha Ambani ने भारतीय फैशन और कला को ग्लोबल स्टेज पर बेहद भव्य अंदाज में पेश किया।
By Neha
उन्होंने डिजाइनर Gaurav Gupta द्वारा डिजाइन की गई सोने के धागों से बुनी खास साड़ी पहनी, जिसमें पारंपरिक पिछवाई कला के मोटिफ्स शामिल थे।
By Neha
यह साड़ी रिलायंस रिटेल के “स्वदेश” ब्रांड के कारीगरों ने बनाई थी, जिसे तैयार करने में 50 से ज्यादा कारीगर और 1200 घंटे से अधिक समय लगा।
By Neha
उनके ब्लाउज में सबसे खास बात यह थी कि उसमें उनकी मां की जूलरी से लिए गए असली हीरे, पन्ना, पोल्की और कुंदन जड़े हुए थे।
By Neha
ब्लाउज का पिछला हिस्सा निज़ाम के ऐतिहासिक जूलरी कलेक्शन के एक सरपेच से प्रेरित डिजाइन के साथ तैयार किया गया था।
By Neha
रेड कार्पेट पर ईशा अंबानी एक आर्ट पीस भी लेकर आईं—सुबोध गुप्ता का मैंगो स्कल्पचर, जिसे उन्होंने क्रोशे बैग में स्टाइल किया।
By Neha
उनका पूरा लुक “Fashion is Art” थीम के अनुसार तैयार किया गया था, जिसमें भारतीय शिल्प, टेक्सटाइल और जूलरी का अनोखा मेल दिखा।
By Neha
भारी डायमंड जूलरी, मल्टी-लेयर नेकलेस, हाथफूल और कमरबंद के साथ उनका लुक भारतीय विरासत और मॉडर्न लग्जरी का शानदार संगम बन गया।
By Neha