कपिल शर्मा बने सबसे महंगे कॉमेडियन, प्रति एपिसोड 5 करोड़ रुपये

The Great Indian Kapil Show Season 4 का धमाका शुरू हो चुका है। कपिल शर्मा की वापसी ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

पहले एपिसोड में ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा, दूसरे में भारतीय महिला क्रिकेटर्स और तीसरे में कार्तिक आर्यन- अनन्या पांडे आए।

कपिल शर्मा ने इस सीजन के लिए प्रति एपिसोड 5 करोड़ रुपये फीस चार्ज की, जिससे वे सबसे हाईएस्ट पेड कॉमेडियन बन गए।

शो की जान सुनील ग्रोवर हैं, जिन्हें प्रति एपिसोड 25 लाख रुपये मिलते हैं। उन्होंने आमिर खान की मिमिक्री जैसे धमाकेदार परफॉर्मेंस दी।

कृष्णा अभिषेक भी इस सीजन में एक्टिव हैं और प्रति एपिसोड 10 लाख रुपये फीस चार्ज कर रहे हैं।

कीकू शारदा, जो शुरू से शो का अहम हिस्सा हैं, उन्हें प्रति एपिसोड 7 लाख रुपये मिलते हैं।

जज के तौर पर अर्चना पूरण सिंह को 10-12 लाख रुपये और नवजोत सिंह सिद्धू को 30-40 लाख रुपये प्रति एपिसोड मिलते हैं।

शो की कॉमेडी और स्टार कास्ट की परफॉर्मेंस सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, और फैंस इस सीजन को बहुत पसंद कर रहे हैं।