रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की डेट और रिसेप्शन का खुलासा!

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी 2026 को शादी के बंधन में बंधेंगे। यह महीना खास इसलिए है क्योंकि यह वैलेंटाइन्स के महीने के पास है।

अक्टूबर में खबर आई थी कि दोनों ने सगाई कर ली है। हालांकि, दोनों ने इसे ऑफिशियल तौर पर स्वीकार नहीं किया।

कपल उदयपुर में शादी करेगा और शादी के बाद हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन होगा। इसमें परिवार और इंडस्ट्री से जुड़े करीबी लोग शामिल होंगे।

सगाई की तरह ही शादी भी निजी स्तर पर रखी जाएगी। इसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे।

रश्मिका के हाथ में रिंग दिखाई देने के साथ ही, उनके और विजय का किस करते हुए वीडियो वायरल हुआ था।

रश्मिका 29 साल की हैं और विजय 36 साल के हैं। उम्र का फर्क होने के बावजूद दोनों के बीच प्यार और आपसी रिस्पेक्ट काफी मजबूत है।

रश्मिका ने हाल ही में इंटरव्यू में कहा कि सही समय आने पर सबको सबकुछ पता चल जाएगा।

रिपोर्ट्स के अनुसार कपल ने शादी की तैयारियों को पहले से ही शुरू कर दिया है और हेरिटेज प्रॉपर्टीज भी फाइनल कर ली हैं।