Elvish Yadav NGO Controversy: मदद की अपील पर लगे आरोप और ट्रांसपेरेंसी की बहस
Elvish Yadav ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने Spinal Muscular Atrophy (SMA) से जूझ रहे बच्चे के इलाज के लिए मदद की अपील की।
वीडियो के बाद लोगों ने मदद की और इसे तेजी से साझा किया।
कॉमेडियन Munawar Faruqui ने इंस्टाग्राम स्टोरी में कहा कि कुछ NGOs celebrities को emotional appeal करने के लिए पैसे देते हैं, जिससे सोशल मीडिया पर Elvish पर शक शुरू हुआ।
Elvish ने वीडियो में साफ कहा कि वह कभी किसी की मदद करने के बदले पैसे नहीं लेते और आरोप झूठे हैं।
उन्होंने बताया कि campaign के सभी डॉक्यूमेंट्स, doctors की जानकारी और donation details पूरी तरह सार्वजनिक और verified थीं।
Elvish ने कहा कि मदद की अपील एक भरोसेमंद platform पर की गई थी, जहां fund tracking, QR code और NGO की पूरी जानकारी मौजूद थी।
Munawar ने अपने अनुभव साझा किया और कहा कि भलाई के नाम पर भी कभी-कभी business models चलाए जाते हैं, इसलिए सावधानी जरूरी है।
राय दो हिस्सों में बंटी: एक वर्ग Elvish के समर्थन में है, जबकि दूसरा celebrities और fundraising transparency पर सवाल उठा रहा है।