फॉलोअर्स नहीं तो काम नहीं! संध्या मृदुल का दर्द वायरल
By Neha
‘पेज 3’ और ‘हनीमून ट्रेवल्स प्रा. लि.’ की फेम एक्ट्रेस संध्या मृदुल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर बताया कि वो आर्थिक तंगी से जूझ रही हैं।
By Neha
संध्या ने कहा कि लंबे वक्त से उन्हें कोई काम नहीं मिल रहा और अब हालात इतने खराब हैं कि उन्हें लोगों से मदद मांगनी पड़ रही है।
By Neha
उन्होंने कहा, “अब काम टैलेंट पर नहीं, सोशल मीडिया फॉलोअर्स पर मिलता है। जिनके फॉलोअर्स ज्यादा, वही पाते हैं मौके।”
By Neha
संध्या ने खुलासा किया कि उनका एक प्रोजेक्ट सिर्फ इसलिए हाथ से निकल गया क्योंकि उनके फॉलोअर्स कम हैं।
By Neha
एक्ट्रेस ने बताया, “मेरी मैनेजर ने कहा कि आप अमीर नहीं दिखतीं, इसलिए रोल आपको नहीं मिला।” — यह बात उन्हें अंदर तक चोट पहुंचा गई।
By Neha
उन्होंने कहा कि अगर काम नहीं मिलेगा तो फॉलोअर्स कैसे बढ़ेंगे? और अगर फॉलोअर्स नहीं बढ़ेंगे तो काम कैसे मिलेगा?
By Neha
संध्या की पोस्ट वायरल होते ही फैन्स और फिल्म इंडस्ट्री में चर्चा छिड़ गई — क्या अब फॉलोअर्स टैलेंट से बड़े हो गए हैं?
By Neha