वीज़ा ऑन अराइवल से जुड़ी ज़रूरी जानकारियाँ

आप किसी विदेशी देश में पहुँचने के बाद वहीं वीज़ा प्राप्त करते हैं, तो इसे वीज़ा ऑन अराइवल कहा जाता है। 

वीज़ा ऑन अराइवल लेते समय आपके पास पासपोर्ट, फोटो और वित्तीय प्रमाण जैसे सभी ज़रूरी दस्तावेज़ होना अनिवार्य है।

वीज़ा की एक तय अवधि होती है, जैसे 6 महीने, 1 साल या उससे ज़्यादा। 

आप वीज़ा ऑन अराइवल के तहत किसी दूसरे देश की यात्रा करें, तो पहले उस देश की पूरी जानकारी हासिल करें और वहाँ के नियमों को अच्छी तरह समझ लें।

वीज़ा ऑन अराइवल लेने पर यह ज़रूरी नहीं कि आपको उस देश में प्रवेश मिल ही जाए। अगर आपके दस्तावेज़ों या यात्रा इतिहास में कोई समस्या पाई जाती है, तो आपको वापस लौटा दिया जा सकता है।

वीज़ा ऑन अराइवल के समय भुगतान करना पड़ता है, लेकिन हर जगह भारतीय रुपये स्वीकार नहीं किए जाते। इसलिए पहले से यह पता कर लें कि भुगतान किस मुद्रा में करना होगा।