एक दिन में चिया सीड्स की कितनी मात्रा का सेवन करना उचित है?

चिया सीड्स को स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। 

चिया शरीर को फिट और तंदुरुस्त बनाए रखने में सहायक होते हैं, खासतौर पर वजन कम करने के लिए इन्हें उपयोगी समझा जाता है।

चिया सीड्स में प्रोटीन, फाइबर, मैंगनीज, फॉस्फोरस, कॉपर, सेलेनियम, आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम और ओमेगा फैटी एसिड जैसे अनेक पोषक तत्व मौजूद होते हैं।

रोजाना 1 चम्मच यानी करीब 15 से 30 ग्राम चिया सीड्स का सेवन उपयुक्त माना जाता है। इससे अधिक मात्रा लेने पर स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।

चिया सीड्स को पानी या दही में रातभर भिगोकर खाना सबसे लाभकारी माना जाता है।

चिया सीड्स का सेवन हमेशा सीमित मात्रा में करना चाहिए। इन्हें अधिक खाने से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। इन्हें पर्याप्त समय तक न भिगोया जाए तो भी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।