बैंकिंग से जुड़े धोखाधड़ी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में सुरक्षित रहने के लिए हम आपको कुछ अहम सुरक्षा उपाय बताते हैं।
फोन पर आए किसी अनजान संदेश या ईमेल में मिले अटैचमेंट पर भूलकर भी क्लिक न करें।
सरल पासवर्ड रखने से बचें। हमेशा मजबूत पासवर्ड बनाएं और समय-समय पर उसे बदलते रहें।
बैंकिंग ऐप हमेशा केवल आधिकारिक ऐप स्टोर से ही डाउनलोड करें, APK फाइल के जरिए ऐप इंस्टॉल करने से परहेज़ करें।
हमेशा अपने ऐप्स और सॉफ़्टवेयर को अपडेट करें, क्योंकि ये अपडेट आपके फोन या लैपटॉप की सुरक्षा को और बेहतर बनाते हैं।
फ्री वाई-फाई का इस्तेमाल करने से बचें, क्योंकि इसकी आड़ में आपका फोन हैक हो सकता है