किडनी स्टोन बनने के कारण क्या हैं? जानें1

कम पानी पीना, ज्यादा नमक और प्रोटीन लेना, कैल्शियम-ऑक्सलेट का असंतुलन या बार-बार होने वाला यूरिन इंफेक्शन किडनी स्टोन की बड़ी वजहें मानी जाती हैं। 

शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने से भी पथरी बनने की संभावना अधिक हो जाती है।

मोटापा और हाई ब्लड प्रेशर भी पथरी बनने के बड़े जोखिम कारक हैं।

पथरी का आकार बड़ा हो जाए तो पेशाब में खून आ सकता है। इसके साथ ही उल्टी, जी मिचलाना और बेचैनी जैसे लक्षण भी दिख सकते हैं। 

किडनी स्टोन का सबसे सामान्य लक्षण पेट या पीठ के निचले हिस्से में तेज दर्द होना है।

पर्याप्त मात्रा में पानी पीना सबसे अहम है। अधिक नमक और प्रोसेस्ड फूड से बचना चाहिए। हरी सब्जियां, नींबू पानी और फाइबर से भरपूर आहार किडनी स्टोन बनने से बचाव में सहायक होते हैं।