बेहतर दिमागी सेहत के लिए इन आदतों से दूरी बनाएं

दिमाग ठीक से काम करता है, तो याददाश्त, तर्कशक्ति और मूड सभी अच्छे रहते हैं। डिमेंशिया और अल्जाइमर जैसी बीमारियों से भी बचाव होता है।

मस्तिष्क को सक्रिय और स्वस्थ बनाए रखने के लिए कुछ आदतों में बदलाव करना ज़रूरी है।

सिगरेट का धुआं मस्तिष्क को हानि पहुंचाता है।दिमाग की सोचने और समझने की क्षमता पर नकारात्मक असर डालता है।

शराब का सेवन मस्तिष्क के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है। यह स्मरणशक्ति को कमजोर करता है 

नई भाषा सीखना, किताबें पढ़ना या नई स्किल्स अपनाना मस्तिष्क को सक्रिय बनाए रखता है।

अत्यधिक प्रोसेस्ड फूड और पोषण की कमी दिमाग की ऊर्जा घटा देते हैं, जबकि फल, सब्जियां और हेल्दी फैट्स मस्तिष्क को सक्रिय बनाए रखते हैं।