लड्डू गोपाल की सजावट घर में इस दिशा में करें।
साल 2025 में जन्माष्टमी का त्योहार 16 अगस्त, शनिवार को मनाया जाएगा।
लोग अपने घरों और मंदिरों में लड्डू गोपाल जी की सजावट करते हैं और उन्हें झूला झुलाते हैं।
आप जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल की सजावट कर रहे हैं, तो उचित दिशा और उपयुक्त रंग का चयन करें।
बाल गोपाल को चौकी पर सजाते समय उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा चुनने का प्रयास करें,
कान्हा जी को झूला झुलाते समय आपका मुख उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए।
कान्हा जी को वस्त्र पहनाते समय हरा, पीला या लाल रंग चुनने का प्रयास करें,
श्रीकृष्ण जी की पूजा में बांसुरी और मोरपंख अवश्य रखें तथा फूलों से मंदिर को सजाएं।