जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को कौन-से व्यंजन भोग लगाने चाहिए?
माखन और मिश्री भगवान कृष्ण के प्रिय भोग हैं,जन्माष्टमी के दिन इन्हें अवश्य अर्पित करना चाहिए।
धनिया पंजीरी जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण को अर्पित किया जाने वाला पारंपरिक प्रसाद है, जिसे चढ़ाने से श्रीकृष्ण प्रसन्न होते हैं।
तुलसी भगवान कृष्ण की अत्यंत प्रिय मानी जाती है, जन्माष्टमी पर उनके भोग में तुलसी दल अवश्य सम्मिलित करें।
जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण का पूजन और व्रत के माध्यम से भगवान कृष्ण को प्रसन्न कर उन्हें विभिन्न सूखे मेवे भोग में अर्पित करें।