किन खाद्य पदार्थों में प्रोटीन की मात्रा सबसे अधिक पाई जाती है?
प्रोटीन शरीर की वृद्धि, मांसपेशियों को मजबूत बनाने और प्रतिरक्षा प्रणाली को बेहतर करने में अहम भूमिका निभाता है।
शरीर में प्रोटीन की कमी से कमजोरी, थकान, बाल झड़ना, मांसपेशियों में दर्द और ध्यान केंद्रित करने में परेशानी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
दूध, दही, पनीर और छाछ प्रोटीन से समृद्ध होते हैं, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाने में सहायक हैं।
अरहर, मूंग, मसूर और उड़द जैसी दालें प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत हैं।
बादाम, अखरोट, चिया सीड्स, अलसी और कद्दू के बीज जैसे ड्राई फ्रूट्स और सीड्स प्रोटीन से भरपूर होते हैं