अगर फोन भीग जाए तो घबराएं नहीं, तुरंत अपनाएं ये उपाय

फोन को चालू करने के लिए उसे चार्जिंग पर लगाने की गलती न करें, क्योंकि इससे बैटरी या मदरबोर्ड डैमेज हो सकता है।

फोन की बाहरी सतह को किसी साफ और सूखे कपड़े या टिशू से धीरे-धीरे साफ करें। 

फोन को कच्चे चावल के साथ किसी एयरटाइट कंटेनर में रख दें और कम से कम 24 से 48 घंटे तक ऐसे ही छोड़ दें।

आपके पास सिलिका जेल के पैकेट उपलब्ध हैं, तो आप चावल की बजाय उनका इस्तेमाल कर सकते हैं।

फोन को कुछ सिलिका जेल पैकेट्स के साथ एयरटाइट डिब्बे में रख दें और उसे 24 से 48 घंटे तक वहीं रहने दें

 इन सभी उपायों के बाद भी फोन सही से काम नहीं कर रहा है, तो फोन को अधिकृत सर्विस सेंटर में जरूर लेकर जाएं।