क्या एलोवेरा जेल त्वचा के लिए हो सकता है हानिकारक ?

एलोवेरा में फोलिक एसिड, जिंक और विटामिन A, E और C जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं

एलोवेरा त्वचा के लिए लाभकारी है, लेकिन इसे सही तरीके से और सीमित मात्रा में ही इस्तेमाल करना चाहिए।

 एलोवेरा त्वचा को हाइड्रेटेड बनाए रखने में सहायक होता है। 

एलोवेरा जेल धूप से होने वाले नुकसान से त्वचा की रक्षा करता है और रैशेज, जलन व मुंहासों जैसी समस्याओं को कम करने में भी मददगार है।

एलोवेरा त्वचा पर लगे घावों को जल्दी भरने और सूजन को कम करने में भी उपयोगी माना जाता है।

एलोवेरा से कुछ लोगों को एलर्जी या जलन जैसी प्रतिक्रिया हो सकती है। इसलिए इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करना जरूरी है।