बारिश के मौसम बाहर से लाए गए गोलगप्पे जैसे खाद्य पदार्थों से परहेज करना चाहिए।
मानसून के मौसम में चाट ,पकौड़ों , तली-भुनी चीजों को सीमित मात्रा में ही खाना बेहतर होता है।
मानसून के दौरान बाहर की फ्रूट चाट का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए।
मानसून में न केवल बैक्टीरिया तेजी से फैलते हैं, बल्कि इस मौसम में पाचन तंत्र भी कमजोर हो जाता है। ऐसे में खाने-पीने को लेकर extra सतर्कता जरूरी होती है।