Sunday, July 26, 2026

बदले की आग में लौटेगा रॉनी, टाइगर श्रॉफ की ‘Baaghi 4’ की शूटिंग हुई पूरी

by editor
बदले की आग में लौटेगा रॉनी, टाइगर श्रॉफ की 'Baaghi 4' की शूटिंग हुई पूरी

बॉलीवुड एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ ने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘Baaghi 4’ से जुड़ा बड़ा अपडेट साझा किया है। टाइगर ने इंस्टाग्राम पर एक बिहाइंड द सीन (BTS) फोटो पोस्ट की है, जिसमें वो क्लैपबोर्ड थामे हुए नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग अब पूरी हो चुकी है।

फैंस को किया शुक्रिया, बोले- इतना खून कभी नहीं बहाया

पोस्ट में टाइगर सफेद शर्ट पहने दिखाई दे रहे हैं, जिसमें उनके एब्स भी झलक रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “और आखिरकार शूट खत्म हो गया। आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए शुक्रिया। मुझे नहीं लगता कि मैंने किसी और फिल्म में इतना खून बहाया है। ये सब आपके लिए है… जल्द मिलते हैं!”

एक्शन से भरपूर होगा रॉनी का कमबैक

कुछ समय पहले ही टाइगर का ‘Baaghi 4’ से खून से सना पोस्टर सामने आया था, जिसने फिल्म के हाई ऑक्टेन एक्शन की झलक दे दी थी। फैंस तब से इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

फिल्म में संजय दत्त का भी दमदार रोल

‘Baaghi 4’ का निर्देशन कन्नड़ इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर ए. हर्षा कर रहे हैं, जो ‘भजरंगी’ और ‘वज्रराक्य’ जैसी हिट फिल्मों के लिए मशहूर हैं। हर्षा को मसाला और मासी एंटरटेनमेंट फिल्मों का एक्सपर्ट माना जाता है। इस बार ‘बागी’ पहले से भी ज्यादा एक्शन से भरपूर और एंटरटेनिंग होने वाली है। खास बात यह भी है कि इस पार्ट में संजय दत्त भी एक महत्वपूर्ण किरदार निभाते नजर आएंगे।

You may also like

‘मेरा कुत्ता आ जाता…’ पति से मुलाकात के बाद आकांक्षा चमोला के बयान पर मचा बवाल क्या खत्म होने वाली है 20 साल की शादी? 3 बेटियों के पिता करणवीर बोहरा ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी ‘मेरे पापा भी ऐसा नहीं करते’… राम कपूर पर श्रेया कालरा का फूटा गुस्सा ‘अगर ये सच बतातीं तो बिग बॉस नहीं जीततीं’ – हिना खान का बड़ा दावा क्या हिंदू लड़की मुस्लिम दोस्त नहीं बना सकती? सैफी संग रिश्ते का बताया सच