त्वचा पर झाइयां क्यों पड़ती हैं और इनसे कैसे बचे

झाइयां त्वचा पर दिखाई देने वाले छोटे-छोटे काले या भूरे धब्बे होते हैं, जो अक्सर चेहरे, गर्दन, हाथों या अन्य खुली त्वचा पर नजर आते हैं। 

झाइयों का संबंध अक्सर आनुवंशिकता से होता है। 

झाइयों ,प्रेग्नेंसी, थायरॉइड की गड़बड़ी या बर्थ कंट्रोल पिल्स के इस्तेमाल जैसी हॉर्मोनल परिवर्तनों की स्थिति में शरीर में मेलानिन का संतुलन बिगड़ सकता है

उम्र बढ़ना भी झाइयों की एक वजह बन सकता है।जिससे त्वचा पर गहरे और काले धब्बे उभरने लगते हैं।

ज्यादा देर तक धूप में रहना ,त्वचा में मेलानिन के स्तर को असंतुलित कर देता है, जिससे झाइयों होती है।

झाइयों से बचाव के लिए बाहर जाते समय हमेशा SPF 30 या उससे अधिक की सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। 

त्वचा को अच्छी तरह हाइड्रेट रखें और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर आहार लें।

 रात में सोने से पहले चेहरा अच्छी तरह साफ करें और मॉइश्चराइज़र लगाना न भूलें।