चेहरे पर विटामिन ई के कैप्सूल लगाने से क्या -क्या फायदे होते हैं?
विटामिन ई एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है, जो त्वचा की कोशिकाओं को स्वस्थ बनाए रखने में भी अहम भूमिका निभाता है।
विटामिन ई कैप्सूल का इस्तेमाल करने से चेहरे के दाग-धब्बे हल्के पड़ने लगते हैं,
रात में सोने से पहले चेहरे पर विटामिन ई का कैप्सूल लगाने से त्वचा में प्राकृतिक चमक दिखाई देने लगती है।
विटामिन ई कैप्सूल डल स्किन में नयापन लाता है क्योंकि यह क्षतिग्रस्त त्वचा कोशिकाओं की मरम्मत करने में मदद करता है।
विटामिन ई कैप्सूलएजिंग की प्रक्रिया को धीमा करने में मदद करता है।
विटामिन ई कैप्सूल को सीधे लगाने के बजाय एलोवेरा जेल में मिलाकर इस्तेमाल करना अधिक फायदेमंद होता है।
विटामिन ई कैप्सूल लगाने से त्वचा को नमी मिलती है, स्किन न सिर्फ चमकदार दिखती है बल्कि मुलायम और जवां भी नजर आती है।