गर्मियों में चेहरे पर हल्दी लगाना लाभकारी होता है या नहीं 

हल्दी में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, जिंक, विटामिन C, E, K, B6 और फॉस्फोरस जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं।

हल्दी में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण त्वचा को कई तरह की समस्याओं से बचाने में मदद करते हैं।

हल्दी चेहरे की टैनिंग को कम करके त्वचा की प्राकृतिक चमक को बनाए रखने में सहायक होती है।

हल्दी त्वचा पर होने वाले पिंपल्स और एक्ने को कम करने में मदद करते हैं।

हल्दी फाइन लाइन्स, झुर्रियां और रिंकल्स को कम करने में सहायक हैं। 

गर्मियों में हल्दी फेस पैक लगाने के कई लाभ हैं,यह त्वचा को ठंडक पहुंचाने और हाइड्रेटेड बनाए रखने में मदद करता है।