Monday, May 11, 2026

टीम इंडिया एशिया कप में हिस्सा नहीं लेगी, BCCI ने लिया महत्वपूर्ण निर्णय!

by editor
टीम इंडिया एशिया कप में हिस्सा नहीं लेगी, BCCI ने लिया महत्वपूर्ण निर्णय!

टीम इंडिया एशिया कप में खेल नहीं करेगी। BCCI ने इस फैसले की जानकारी एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) को भी दे दी है।

BCCI ने टीम इंडिया की एशिया कप में भागीदारी को लेकर अहम निर्णय लिया है। खबरें हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ी तनाव की वजह से उसने फिलहाल इस मल्टीनेशन टूर्नामेंट से दूर रहने का फैसला किया है। BCCI के अनुसार, टीम इंडिया आगामी एशिया कप में हिस्सा नहीं लेगी। इस फैसले की जानकारी उसने एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) को भी दे दी है।

शिया कप से BCCI ने दूरी बना ली!
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, BCCI अगले महीने श्रीलंका में होने वाले महिलाओं के एमर्जिंग एशिया कप का भी बहिष्कार कर सकती है। इसके अलावा, सितंबर में होने वाले पुरुषों के एशिया कप से टीम इंडिया निश्चित रूप से बाहर रहेगी। इस समय एशियाई क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष पाकिस्तान के मंत्री मोहसिन नकवी हैं, जो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के भी चेयरमैन हैं।

BCCI ने एशिया कप का बहिष्कार क्यों किया?
 BCCI ने यह कदम पाकिस्तान क्रिकेट को अलग-थलग करने की रणनीति के तहत उठाया है। BCCI से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि भारतीय टीम ऐसे टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेगी, जिसका नेतृत्व एक पाकिस्तानी मंत्री कर रहा हो, क्योंकि यह देश की भावनाओं से जुड़ा मामला है। ACC को पहले ही मौखिक रूप से सूचित कर दिया गया है कि भारतीय टीम अगले महीने होने वाले एमर्जिंग टीम एशिया कप से नाम वापस ले रही है और भविष्य में भी इस टूर्नामेंट में भागीदारी फिलहाल रोक पर रहेगी। सूत्रों ने यह भी बताया कि BCCI लगातार भारत सरकार के संपर्क में है।

BCCI के फैसले से सितंबर में होने वाले मेंस एशिया कप पर भी अनिश्चितता छा गई है। टीम इंडिया के बिना मेंस एशिया कप की महत्ता कम हो जाएगी। कई इंटरनेशनल क्रिकेट स्पॉन्सर भारत से जुड़े हैं, इसलिए भारत के ना होने पर टूर्नामेंट की आर्थिक संभावनाएं कमजोर हो जाएंगी। साथ ही, भारत-पाकिस्तान मुकाबला भी नहीं होगा, जो न केवल कमाई का बड़ा जरिया होता है बल्कि ब्रॉडकास्टर्स के लिए हाई वोल्टेज ड्रामा भी रहता है। मेंस एशिया कप में भारत के अलावा पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीमें हिस्सा लेती हैं।

You may also like

रीवा अरोड़ा के घर हंगामा, पुलिस तक पहुंचा मामला – गलत व्यवहार… बेटे की कब्र पर रो पड़ीं एक्ट्रेस, एक्स-हसबैंड पर लगाए गंभीर आरोप कैंसर से लड़ रही दीपिका, क्या बंद होगा YouTube चैनल? शोएब ने बताई पूरी सच्चाई सोने की साड़ी, मां की जूलरी वाला डायमंड ब्लाउज और मैंगो स्कल्पचर के साथ छाईं ईशा अंबानी जल्दी ही शादी करने जा रही हैं हुमा कुरैशी? रचित सिंह संग रिश्ते पर बड़ा अपडेट