Monday, July 27, 2026

CM Bhagwant Mann : सरहदों की रक्षा के लिए हम पूरा सहयोग देंगे, पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पंजाब तैयार

by editor
सीएम भगवंत पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान सीमा पर तैनात की गई आपातकालीन अग्निशमन मशीनरी

सीमावर्ती इलाकों में तनाव की स्थिति के चलते किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने की तैयारियों के तहत पंजाब के CM Bhagwant Mann ने आज राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में हंगामी सेवाओं को मजबूत करने के लिए 47 करोड़ रुपये की लागत वाले अग्निशमन यंत्र/उपकरण राज्य के लोगों को समर्पित किए हैं।

जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार राज्य के साथ-साथ सीमाओं पर पैदा हो रहे तनाव के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र की जरूरतों को पूरा करने के लिए छोटे और मध्यम फायर टेंडर (अग्निशमन या इमरजेंसी व्हीकल) और अन्य जरूरी मशीनरी सहित 47 करोड़ रुपये के अग्निशमन यंत्र राज्य के लोगों को समर्पित किए हैं। CM Bhagwant Mann ने कहा कि इनमें डिजास्टर डिप्लॉयमेंट किट (डीडी किट), हाइड्रोलिक कॉम्बी टूल कोलैप्स स्ट्रक्चर एंड रेस्क्यू किट (सीएसएसआर किट), गैस डिटेक्टर, फायर एंट्री सूट, बैटरी बैकअप लाइटिंग टावर, बहु-उद्देश्यीय फायर टेंडर, क्विक रिस्पांस व्हीकल और अन्य उपकरण शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उपकरण पठानकोट, राजासांसी, फिरोजपुर और अन्य संवेदनशील स्थानों पर तैनात किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने के चलते सीमा पर पैदा होने वाली किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने में मददगार होंगे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार सीमावर्ती निवासियों की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि यह मशीनरी/उपकरण संकट के समय राहत और बचाव कार्यों में अधिक मददगार साबित होंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार वर्तमान समय में किसी भी चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। CM Bhagwant Mann ने कहा कि राज्य सरकार संकट की इस घड़ी में सशस्त्र सेनाओं की मदद के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जा रही है।

You may also like

वायरल हुआ अनुराग का वीडियो, पत्नी पर लगाए एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप ‘मेरा कुत्ता आ जाता…’ पति से मुलाकात के बाद आकांक्षा चमोला के बयान पर मचा बवाल क्या खत्म होने वाली है 20 साल की शादी? 3 बेटियों के पिता करणवीर बोहरा ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी ‘मेरे पापा भी ऐसा नहीं करते’… राम कपूर पर श्रेया कालरा का फूटा गुस्सा ‘अगर ये सच बतातीं तो बिग बॉस नहीं जीततीं’ – हिना खान का बड़ा दावा