चोट के कारण IPL से रहे बाहर, सर्जरी के बाद की वापसी और आते ही जड़ा शतक

by editor
IPL 2025 से चोट के कारण बाहर रहे एक खिलाड़ी ने क्रिकेट में शानदार वापसी की है। फिट होकर लौटते ही उन्होंने पहले ही मैच में शतक ठोक दिया, लेकिन इसके बाद उन्हें एक बार फिर चोट के चलते मैदान से बाहर जाना पड़ा।

IPL 2025 से चोट के कारण बाहर रहे एक खिलाड़ी ने क्रिकेट में शानदार वापसी की है। फिट होकर लौटते ही उन्होंने पहले ही मैच में शतक ठोक दिया, लेकिन इसके बाद उन्हें एक बार फिर चोट के चलते मैदान से बाहर जाना पड़ा।

ऑस्ट्रेलिया के एक दिग्गज क्रिकेटर ने चोट के चलते इस साल IPL से दूरी बनाने का फैसला किया था और मेगा ऑक्शन में भी हिस्सा नहीं लिया था। अब लंबा इंतजार खत्म होने के बाद उन्होंने इंग्लिश काउंटी क्रिकेट के जरिए मैदान पर वापसी की है। वापसी के साथ ही उन्होंने पहले ही मैच में शानदार शतक जड़ा, लेकिन शतक के बाद ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सके और एक बार फिर चोट लगने के कारण रिटायर्ड होकर मैदान से बाहर हो गए।

चोट से उबरने के बाद पहले ही मैच में शतक
पीठ की सर्जरी के बाद मैदान पर लौटे ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन ने अपने पहले ही मुकाबले में शानदार शतक जड़ते हुए जोरदार वापसी की। उन्होंने इंग्लिश काउंटी क्लब ग्लूस्टरशर की ओर से खेलते हुए कैंटरबरी में 171 गेंदों में शतक पूरा किया। हालांकि, इसके बाद शरीर में ऐंठन की वजह से उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। दिन का खेल खत्म होने के बाद ग्रीन ने बताया कि थोड़ा आराम और खाना खाने के बाद वह अगली सुबह दोबारा बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे।

ग्लूस्टरशर के लिए डेब्यू मैच में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में शतक लगाने वाले ग्रीन सिर्फ 10वें खिलाड़ी बने हैं। जब वह बल्लेबाजी करने आए, तब टीम का स्कोर 41 पर 3 विकेट था। इसके बाद उन्होंने पारी को संभालते हुए अहम रन जोड़े। जानकारी के मुताबिक, ग्रीन मई के अंत तक ग्लूस्टरशर के साथ रहेंगे और इस दौरान पांच चार दिवसीय रेड-बॉल मुकाबले खेलेंगे, ताकि जून में लॉर्ड्स में होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए वह खुद को पूरी तरह फिट रख सकें।

कैमरून ग्रीन पिछले सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की टीम में शामिल थे, जिन्हें फ्रेंचाइज़ी ने ट्रेड के जरिए हासिल किया था। इससे पहले वे मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे, लेकिन 2024 की नीलामी से पहले उन्हें मुंबई से ट्रेड कर आरसीबी ने अपनी टीम में शामिल किया था। इस ट्रेड के लिए आरसीबी ने 17.5 करोड़ रुपये चुकाए थे। हालांकि, चोट के चलते टीम ने उन्हें रिटेन नहीं किया।

You may also like

‘मेरी बेस्ट फ्रेंड ही मेरी पत्नी’ – विजय का इमोशनल पोस्ट वायरल तान्या मित्तल का गोल्ड iPhone और ‘राम’ कैप्शन… भक्ति या कोई बड़ा संकेत? 5 साल के रिश्ते पर लगी मुहर! करण ने दिल के पास बनवाया तेजस्वी का टैटू ‘वो मेरे भाई जैसा है’ — रजत संग नाम जुड़ने पर भड़कीं चाहत पांडे एल्विश यादव के ‘जस्टिन बीबर’ गाने पर बवाल, रैपर रागा ने लगाया लिरिक्स चोरी का आरोप