Tuesday, September 22, 2026

आईफा आयोजन समिति के सदस्यों ने CM Bhajan Lal Sharma से भेंट की।

by editor
आईफा आयोजन समिति के सदस्यों ने CM Bhajan Lal Sharma से भेंट की।

CM Bhajan Lal Sharma से मंगलवार को आईफा अवार्ड्स आयोजन समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री निवास पर भेंट कर उन्हें आईफा अवार्ड्स समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया। समिति के सदस्यों ने 8 एवं 9 मार्च को जयपुर में आयोजित होने वाले इस भव्य आयोजन और उससे जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी साझा करते हुए मुख्यमंत्री से उनकी उपस्थिति का अनुरोध किया।

इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री कार्यालय) श्री शिखर अग्रवाल, शासन सचिव (पर्यटन) श्री रवि जैन, तथा आईफा आयोजन समिति के सदस्य श्री सब्बास जोसेफ, श्री विराफ सरकारी, श्री आन्द्रे टिमिन्स सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवार्ड्स (आईफा) एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह है, जिसे मुख्य रूप से विदेशों में आयोजित किया जाता रहा है। मुंबई के बाद, यह दूसरी बार भारत में आयोजित किया जा रहा है, और इस बार राजस्थान की राजधानी जयपुर इसकी मेजबानी कर रही है।

You may also like

‘म्यूट बटन’ वाली बात पर भड़कीं रीति, काजी तौकीर से जमकर हुआ पंगा ‘पटक कर फेंक दूंगा…’, अरिशफा खान से भिड़े स्काउट, कैप्टंसी टास्क में मचा बवाल आसिफ खान पर भड़कीं उदिति सिंह, बोलीं- ‘मुझे टच-वच पसंद नहीं’ तलाक की खबरों के बीच आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना को किया अनफॉलो, हटाईं कपल की तस्वीरें पितृसत्ता पर भड़कीं फातिमा सना शेख, ‘पितृसत्ता सिर्फ पुरुषों की गलती नहीं’