Monday, September 21, 2026

4 कहानियां, 4 जिंदगी,‘Metro In Dinon’ के ट्रेलर में दिखाई दिया बदला हुआ प्यार

by editor
4 कहानियां, 4 जिंदगी,‘Metro In Dinon’ के ट्रेलर में दिखाई दिया बदला हुआ प्यार

18 साल के लंबे इंतजार के बाद अनुराग बसु की फिल्म लाइफ इन Metro In Dinon रिलीज हो चुका है, लेकिन इस बार फिल्म का नाम ‘Metro In Dinon’ रखा गया है। ट्रेलर में चार अलग-अलग रोमांटिक कहानियां दिखाई गई हैं। आइए जानते हैं कि 18 साल बाद आने वाली इस सीक्वल फिल्म का ट्रेलर कैसा रहा।

बॉलीवुड निर्देशक अनुराग बसु ने 2007 में ‘लाइफ इन अ मेट्रो’ रिलीज़ की थी, जिसे दर्शकों और गानों दोनों ने खूब पसंद किया था। अब इस फिल्म का सीक्वल लेकर आ रहे हैं, जिसका ट्रेलर भी जारी हो चुका है। पिछली फिल्म की तरह इस बार भी चार अलग-अलग प्रेम कहानियां इस फिल्म में दिखाई जाएंगी, साथ ही नए गाने भी होंगे। आइए जानते हैं अनुराग बसु की ‘मेट्रो इन दिनों’ के ट्रेलर का हाल।

Metro In Dinon का ट्रेलर कैसा है?
‘Metro In Dinon’ के ट्रेलर की शुरुआत अरिजीत सिंह के गाने से होती है, जो फैंस को बहुत भा रहा है। लगभग 3 मिनट 17 सेकंड लंबे इस ट्रेलर में चार अलग-अलग लव स्टोरीज दिखाई गई हैं, जिनमें प्यार के साथ कुछ मतभेद और तकरार भी नजर आते हैं। इसके अलावा ट्रेलर में ऐसे डायलॉग्स भी हैं जो जीवन के नजरिए को नए अंदाज में पेश करते हैं। हालांकि यह एक रोमांटिक फिल्म है, लेकिन ट्रेलर में कुछ कॉमिक सीन भी शामिल हैं। कुल मिलाकर यह ट्रेलर फिल्म देखने की उत्सुकता और बढ़ा देता है।

मेट्रो इन दिनों के ट्रेलर पर लोगों की प्रतिक्रियाएं:
फिल्म के ट्रेलर को लेकर फैंस काफी उत्साहित और प्रसन्न हैं। खासतौर पर अरिजीत सिंह के गाने ने दर्शकों का दिल जीत लिया है, जिसके लिए वे मेकर्स का पहले ही धन्यवाद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि “अनुराग बसु, प्रीतम और अरिजीत सिंह सबका दिल जीत लेंगे,” वहीं एक अन्य ने आग्रह किया कि “अरिजीत सिंह के गाने जल्दी रिलीज करें।”
फिल्म 4 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसकी स्टार कास्ट में सारा अली खान, आदित्य रॉय कपूर, फातिमा सना शेख, अली फसल, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, अनुपम खेर और नीना गुप्ता शामिल हैं।
पहले भाग की बात करें तो यह फिल्म हिट साबित हुई थी, खासकर जब यह टीवी पर प्रदर्शित हुई, तब इसे और भी ज्यादा पसंद किया गया।

You may also like

‘म्यूट बटन’ वाली बात पर भड़कीं रीति, काजी तौकीर से जमकर हुआ पंगा ‘पटक कर फेंक दूंगा…’, अरिशफा खान से भिड़े स्काउट, कैप्टंसी टास्क में मचा बवाल आसिफ खान पर भड़कीं उदिति सिंह, बोलीं- ‘मुझे टच-वच पसंद नहीं’ तलाक की खबरों के बीच आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना को किया अनफॉलो, हटाईं कपल की तस्वीरें पितृसत्ता पर भड़कीं फातिमा सना शेख, ‘पितृसत्ता सिर्फ पुरुषों की गलती नहीं’