Sunday, May 10, 2026

23 पंखे, 14 एसी और 5 टीवी ,दिल्ली की CM Rekha Gupta के सरकारी आवास पर लगाई जाएंगी ये सुविधाएं।

by editor
23 पंखे, 14 एसी और 5 टीवी ,दिल्ली की CM Rekha Gupta के सरकारी आवास पर लगाई जाएंगी ये सुविधाएं।

दिल्ली की CM Rekha Gupta के नए सरकारी आवास के रिनोवेशन का कार्य जोरों पर है। इस काम के लिए लोक निर्माण विभाग (PWD) ने करीब 60 लाख रुपये का टेंडर जारी किया है, जो 4 जुलाई को खुलेगा और इसके बाद 60 दिनों में रिनोवेशन पूरा करना होगा। यह कार्य मुख्यतः इलेक्ट्रिकल और घरेलू उपकरणों की इंस्टॉलेशन से जुड़ा है।

CM Rekha Gupta को हाल ही में दो बंगले आवंटित किए गए हैं—बंगला नंबर 1 उनके रहने के लिए और बंगला नंबर 2 कैंप ऑफिस के तौर पर उपयोग में आएगा। फिलहाल बंगला नंबर 1 के लिए टेंडर निकाला गया है।

टेंडर दस्तावेजों के अनुसार, बंगले में 5 टीवी लगाने पर 9.3 लाख रुपये, 14 एसी पर 7.7 लाख रुपये और 14 सीसीटीवी कैमरों पर 5.74 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके अतिरिक्त, 1.8 लाख रुपये की लागत से 23 रिमोट कंट्रोल सीलिंग फैन, 2 लाख रुपये का UPS सिस्टम, 85 हजार का OTG, 77 हजार की वॉशिंग मशीन और 60 हजार का डिशवॉशर भी लगाया जाएगा।

बंगले में 63 हजार का गैस स्टोव, 32 हजार का माइक्रोवेव और 91 हजार रुपये में 6 गीजर भी इंस्टॉल किए जाएंगे। साथ ही, रोशनी के लिए 115 लैंप, वॉल लाइट, हैंगिंग लाइट्स और तीन बड़े झूमर लगाए जाएंगे, जिनकी कुल कीमत लगभग 6 लाख रुपये आंकी गई है।

CM Rekha Gupta फिलहाल शालीमार बाग स्थित अपने निवास में रह रही हैं। उन्हें मुख्यमंत्री बनने के लगभग 100 दिन बाद टाइप-7 श्रेणी का यह बंगला आवंटित किया गया है। उनका नया घर राज निवास मार्ग पर प्लॉट नंबर 8 पर स्थित है, जहां चार बंगले बने हैं। उनमें से बंगला नंबर 1 मुख्यमंत्री का निवास होगा और नंबर 2 कैंप कार्यालय के रूप में उपयोग में आएगा। पहले बंगला नंबर 1 का उपयोग उपराज्यपाल के सचिवालय के रूप में होता था।

You may also like

रीवा अरोड़ा के घर हंगामा, पुलिस तक पहुंचा मामला – गलत व्यवहार… बेटे की कब्र पर रो पड़ीं एक्ट्रेस, एक्स-हसबैंड पर लगाए गंभीर आरोप कैंसर से लड़ रही दीपिका, क्या बंद होगा YouTube चैनल? शोएब ने बताई पूरी सच्चाई सोने की साड़ी, मां की जूलरी वाला डायमंड ब्लाउज और मैंगो स्कल्पचर के साथ छाईं ईशा अंबानी जल्दी ही शादी करने जा रही हैं हुमा कुरैशी? रचित सिंह संग रिश्ते पर बड़ा अपडेट