Sunday, May 10, 2026

CM Bhajan Lal Sharma ने पचपदरा रिफाइनरी के पास राजस्थान पेट्रोजोन की स्थापना के लिए भूमि आवंटन की दी स्वीकृति

by editor
CM Bhajan Lal Sharma ने पचपदरा रिफाइनरी के पास राजस्थान पेट्रोजोन की स्थापना के लिए भूमि आवंटन की दी स्वीकृति

CM Bhajan Lal Sharma : सोलर प्रोजेक्ट, नवीन औद्योगिक क्षेत्र तथा पेयजल परियोजना हेतु भी भूमि आवंटन को मंजूरी

CM Bhajan Lal Sharma ने राज्य में औद्यौगिक विकास को गति प्रदान करने, ऊर्जा और पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और युवाओं को रोजगार के अवसर में वृद्धि के उद्देश्य से महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। श्री शर्मा ने रीको को राजस्थान पेट्रोजोन और औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना के लिए, राजस्थान सोलर पार्क डवलपमेंट कंपनी लिमिटेड को सोलर प्रोजेक्ट की स्थापना के लिए तथा चंबल नदी आधारित वृहद् पेयजल योजना के लिए भूमि आंवटन की स्वीकृति प्रदान की है।

CM Bhajan Lal ने पचपदरा रिफाइनरी के पास राजस्थान पेट्रोजोन की स्थापना करने संबंधी बजट घोषणा को पूरा करते हुए रीको को पचपदरा तहसील (बालोतरा) के ग्राम सिन्धियों की ढाणी में 74.50 हैक्टेयर भूमि और ग्राम खेमाबाबा नगर में 102 हैक्टेयर भूमि के आंवटन की स्वीकृति दी है। इससे रिफाइनरी के पास पेट्रोजोन की स्थापना का कार्य शीघ्र शुरू हो सकेगा।

CM Bhajan Lal ने बजट घोषणा वर्ष 2024-25 के अन्तर्गत भीलवाडा जिले की जहाजपुर तहसील के ग्राम पीपलून्द में नवीन औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना के लिए भी रीको को 31 हैक्टेयर भूमि आवंटित करने की स्वीकृति प्रदान की है।

इसके साथ ही उन्होंने 2000 मेगावाट सोलर प्रोजेक्ट की स्थापना के लिए राजस्थान सोलर पार्क डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड को जैसलमेर जिले की तहसील नाचना के ग्राम बोडाना में 4 हजार हेक्टेयर राजकीय भूमि के आवंटन की स्वीकृति दी है।

एक अन्य प्रकरण में बजट घोषणा वर्ष 2024-25 के अन्तर्गत चम्बल नदी आधारित वृहद पेयजल परियोजना चम्बल-सवाईमाधोपुर-करौली-नादौती-गंगापुर सिटी की क्रियान्विति के लिए वाटर रिजर्वेयर बनाने के लिए तहसील मण्डरायल (करौली) के ग्राम पंचौली, दरगवां, फिरोजपुर और मारकाकुआ में 221 हैक्टयर भूमि के आवंटन की स्वीकृति दी गई है।

——-

You may also like

Leave a Comment

रीवा अरोड़ा के घर हंगामा, पुलिस तक पहुंचा मामला – गलत व्यवहार… बेटे की कब्र पर रो पड़ीं एक्ट्रेस, एक्स-हसबैंड पर लगाए गंभीर आरोप कैंसर से लड़ रही दीपिका, क्या बंद होगा YouTube चैनल? शोएब ने बताई पूरी सच्चाई सोने की साड़ी, मां की जूलरी वाला डायमंड ब्लाउज और मैंगो स्कल्पचर के साथ छाईं ईशा अंबानी जल्दी ही शादी करने जा रही हैं हुमा कुरैशी? रचित सिंह संग रिश्ते पर बड़ा अपडेट