Sunday, May 10, 2026

Today Gold Price: सोने की कीमतों पर ब्रेक, चांदी ने लगाई तेज छलांग, 16 जनवरी 2026 के रेट जानें

by Neha
Today Gold Price: सोने की कीमतों पर ब्रेक, चांदी ने लगाई तेज छलांग, 16 जनवरी 2026 के रेट जानें

Today Gold Price 16 जनवरी 2026: सोने की कीमतों पर ब्रेक, चांदी ने लगाई तेजी। जानें दिल्ली, मुंबई समेत आपके शहर में सोना और चांदी के ताजा रेट।

Today Gold Price: वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और भू-राजनीतिक तनाव के बीच निवेशक अक्सर शेयर बाजार जैसी जोखिमभरी संपत्तियों से निकलकर सोने और चांदी जैसे सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख करते हैं। 16 जनवरी 2026 को सोने की लगातार बढ़ती कीमतों पर फिलहाल ब्रेक लगा है, जबकि चांदी ने नई ऊंचाई छूई है।

सोने और चांदी में निवेश का रुझान

हाल ही में अमेरिका में आए कमजोर महंगाई (Inflation) आंकड़ों के चलते उम्मीद जगी है कि फेडरल रिजर्व आने वाले समय में रेपो रेट में कटौती कर सकता है। इस संभावित कदम ने सोने और चांदी दोनों के लिए पॉजिटिव सेंटिमेंट बनाए रखा।

निवेश और ज्वैलरी में सोने का उपयोग:

  • 24 कैरेट सोना: निवेश के लिए सबसे ज्यादा खरीदा जाता है।

  • 22 और 18 कैरेट सोना: मुख्य रूप से ज्वैलरी बनाने में इस्तेमाल होता है।

also read: NBCC India को मिला 55 करोड़ का प्रोजेक्ट, शुक्रवार को…

शहरवार सोने का भाव (16 जनवरी 2026)

दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, चंडीगढ़:

  • 24 कैरेट सोना: ₹1,43,760 प्रति 10 ग्राम

  • 22 कैरेट सोना: ₹1,31,790 प्रति 10 ग्राम

मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद:

  • 24 कैरेट सोना: ₹1,43,610 प्रति 10 ग्राम

  • 22 कैरेट सोना: ₹1,31,640 प्रति 10 ग्राम

चांदी में जबरदस्त तेजी

जहां सोने की कीमतें फिलहाल स्थिर हैं, वहीं चांदी ने शानदार उछाल दिखाया है। शुरुआती कारोबार में चांदी का भाव ₹2,95,100 प्रति किलोग्राम तक पहुँच गया।

विशेषज्ञों के मुताबिक, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, सोलर पैनल और अन्य औद्योगिक मांग ने चांदी की कीमतों को मजबूती दी है। साल 2026 में अब तक चांदी के दाम लगभग 21% बढ़ चुके हैं, जिससे यह निवेशकों के लिए सबसे आकर्षक विकल्प बन गई है।

You may also like

रीवा अरोड़ा के घर हंगामा, पुलिस तक पहुंचा मामला – गलत व्यवहार… बेटे की कब्र पर रो पड़ीं एक्ट्रेस, एक्स-हसबैंड पर लगाए गंभीर आरोप कैंसर से लड़ रही दीपिका, क्या बंद होगा YouTube चैनल? शोएब ने बताई पूरी सच्चाई सोने की साड़ी, मां की जूलरी वाला डायमंड ब्लाउज और मैंगो स्कल्पचर के साथ छाईं ईशा अंबानी जल्दी ही शादी करने जा रही हैं हुमा कुरैशी? रचित सिंह संग रिश्ते पर बड़ा अपडेट