ESI योजना के तहत नवंबर 2024 में 16.07 लाख नए श्रमिकों का पंजीकरण हुआ।

ESI योजना के तहत नवंबर 2024 में 16.07 लाख नए श्रमिकों का पंजीकरण हुआ।

ESI  : 25 वर्ष की आयु तक के 7.57 लाख युवा कर्मचारियों के नए पंजीकरण

ईएसआईसी के अनंतिम पेरोल आंकड़ों से पता चलता है कि नवंबर, 2024 के महीने में 16.07 लाख नए कर्मचारी जोड़े गए हैं। नवंबर, 2024 में 20,212 नए प्रतिष्ठानों को ईएसआई योजना के सामाजिक सुरक्षा दायरे में लाया गया है। इससे और अधिक श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

इसके अलावा, वर्ष दर वर्ष विश्लेषण से पता चलता है कि नवंबर 2023 की तुलना में नवम्‍बर, 2024 में शुद्ध पंजीकरण में 0.97 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

वर्ष दर वर्ष तुलना
मद नवंबर 2023 नवंबर 2024 विकास
माह के दौरान पंजीकृत नये कर्मचारियों की संख्या  

15.92 लाख

 

16.07 लाख

 

0.15 लाख

 

आंकड़ों से यह पता चलता है कि नवम्‍बर माह के दौरान जोड़े गए कुल 16.07 लाख कर्मचारियों में से 7.57 लाख कर्मचारी 25 वर्ष तक की आयु वर्ग के हैं। यह संख्‍या कुल पंजीकृत कर्मचारियों का लगभग 47.11 प्रतिशत है।

पेरोल डेटा का महिला-पुरूष विश्लेषण बताता है कि नवंबर, 2024 में महिला सदस्यों का शुद्ध नामांकन 3.28 लाख रहा है। इसके अलावा, नवंबर, 2024 के महीने में कुल 44 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने भी ईएसआई योजना के तहत पंजीकरण कराया है, जो समाज के हर वर्ग को इसका लाभ पहुंचाने के लिए ईएसआईसी की प्रतिबद्धता को प्रमाणित करता है।

पेरोल डेटा अनंतिम है क्योंकि डेटा तैयार करना एक सतत प्रक्रिया है।

Related posts

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026: यूथ कांग्रेस के हंगामे पर राजनाथ सिंह का बयान, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का सम्मान गिराया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का AI विजन: भविष्य की पीढ़ी के लिए जिम्मेदारी और लोकतांत्रिक तकनीक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे की ग्रैंड रिहर्सल, पेट्रोल पंप और होटल होंगे 24 घंटे पहले बंद